जनपथ न्यूज़  बेगूसराय. बेगूसराय में अपराधियों ने सोना लूटने के लिए कार सवार दो स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी। अपराधियों की गोली लगने से कार के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के बाद अपराधी तीन बैग लेकर भाग गए। बैग में सोने के गहने थे। लूटे गए सोना का वजन एक किलोग्राम बताया जा रहा है।
बरौनी से पीछा कर रहे थे अपराधी
बेगूसराय के स्वर्ण व्यवसाई प्रिंस सोनी, अभय कुमार सिंह और संतोष कुमार कोलकाता से गहने खरीदकर लौटे थे। तीनों हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस से लौटे। वे बरौनी स्टेशन पर उतरे और कार से बेगूसराय लौट रहे थे। कार को ड्राइवर दीपक कुमार चला रहा था। घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने बरौनी से व्यवसायियों का पीछा किया। गड़हरा थाना क्षेत्र के ठाकुरीचक के पास ओवरटेक कर अपराधियों ने कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगने से दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रिंस सोनी गंभीर रूप से घायल हैं और संतोष कुमार की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद व्यवसायियों में आक्रोश है। स्वर्ण व्यवसायी दुकान बंद कर विरोध जता रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *