जनपथ न्यूज़जन्माष्टमीपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किंडेरा ब्रिटिश प्रीस्कूल में राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, बाल लीलाओं की प्रस्तुति ने बांधा समां

राधा-कृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं से गूंजा किंडेरा ब्रिटिश प्रीस्कूल, नन्हे कलाकारों ने जीता सबका दिल।

पटना। गर्दनीबाग के साधनापुरी स्थित नैतिक्स किंडेरा ‘ए ब्रिटिश प्रीस्कूल’ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्लेग्रुप, मोंटेसरी 1, 2 और 3 के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों के हाथों में बांसुरी और सिर पर मोरपंख उनकी मासूमियत और खूबसूरती को और निखार रहे थे। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर मंचन किया, जिसे देखकर स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षक और अभिभावक भाव-विभोर हो उठे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी के उत्सव को यादगार बना दिया। समारोह के दौरान नन्हे राधा-कृष्ण ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रेम, करुणा, सद्भाव और एकता का संदेश भी दिया। बच्चों की झांकियों ने भगवान श्रीकृष्ण के उस संदेश को जीवंत कर दिया, जिसमें समाज को प्रेम और आपसी भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर किंडेरा ब्रिटिश प्रीस्कूल की प्रिंसिपल कामिनी प्रिया, स्कूल की कोऑर्डिनेटर आयशा तबस्सुम तथा शिक्षिकाएं गीतांजलि चंद्रा, तुलिका गुप्ता, प्रीति सिन्हा, सिम्मी कुमारी और अदिति कुमारी मौजूद रहीं।

स्कूल की कोऑर्डिनेटर आयशा तबस्सुम ने कहा कि जन्माष्टमी समारोह में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। उनकी मासूम अदाओं और सुंदर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और भक्ति से भर दिया।

Loading

Related Articles

Back to top button