जनपथ न्यूज़पटनाबिहटाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

जी. जे. कॉलेज बिहटा में हिंदी पखवाड़ा पर विशेष आयोजन, विद्वान प्रो. रामनाथ शर्मा को किया गया याद

हिंदी एवं मगही के साहित्यिक योगदान को किया गया नमन, भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प

बिहटा: आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में जी. जे. कॉलेज, रामबाग, बिहटा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार सिन्हा ने की।

इस अवसर पर हिंदी एवं मगही के प्रखर विद्वान तथा जी. जे. कॉलेज, बिहटा के हिंदी विभाग सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. रामनाथ शर्मा को याद किया गया. वो कॉलेज के एक संस्थापक शिक्षक थे। उनके साहित्यिक एवं शैक्षणिक योगदान पर उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बिहटा एवं बिक्रम क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र (Alumni) संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित मोहन शर्मा भी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. धीरेंद्र कुमार, डॉ. सोनी कुमारी, डॉ. रितिका कश्यप, अवनी प्रकाश सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने हिंदी भाषा के विकास, संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हिंदी और मगही के साहित्य, संस्कृति एवं लोकभाषाई परंपरा को समृद्ध करने वाले विद्वानों के योगदान को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और उसके गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

समारोह का वातावरण अत्यंत गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा तथा सभी उपस्थित जनों ने हिंदी पखवाड़ा को सार्थक बनाने में अपना योगदान दिया।

Loading

Related Articles

Back to top button