बिहार के ताजा खबरेंराज्य

दुरुस्त कर लें सभी कागजात, 22 से फिर सख्त चेकिंग अभियान

जनपथ न्यूज़ पटना :  वाहन चेकिंग के विशेष अभियान का दूसरा चरण 22 सितंबर से फिर शुरू होगा। इस बार अभियान के तहत सिर्फ हेलमेट या सीट बेल्ट ही नहीं, वाहनों के सभी कागजातों की सख्त चेकिंग की जाएगी। कागजात नहीं रहने पर जुर्माना वसूला जाएगा और वाहनों की जब्ती में भी सख्ती बरती जाएगी। इससे पहले 21 सितंबर तक वाहन चेकिंग के विशेष अभियान में राहत देते हुए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
यातायात पुलिस और नेशनल कैडेट कोर के जवान यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए शहरवासियों को जागरूक करेंगे। यह जानकारी रविवार को प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि कागजातों को बनवाने में आ रहीं परेशानियों से निपटने में प्रशासन स्तर पर वाहन चालकों की हर तरह की सहायता की जाएगी।
वाहन बीमा, फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे। लाइसेंस बनवाने के लिए पहले से ही काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारियों को स्कूलों में अभियान चलाने की जवाबदेही दी जाएगी। खासकर नाबालिग को वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button