पटनाबिक्रमब्रेकिंग न्यूज़

डेहरी EO हत्याकांड: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, स्पीडी ट्रायल के दिए निर्देश

लोकसेवक आवास पर दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी की पत्नी से मिलकर जताया शोक, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और त्वरित न्याय का दिया भरोसा।

पटना। डेहरी ऑन सोन के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी (EO) की धर्मपत्नी से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को लोकसेवक आवास पर मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की स्पीडी ट्रायल प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कानून के अनुसार कड़ी सजा मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Loading

Related Articles

Back to top button