क्राइम न्यूज़खगड़ियाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया के अलौली में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंचे SP, SP ने परिजनों से की मुलाकात, गिरफ्तारी के दिए निर्देश

परिजनों को न्याय और त्वरित गिरफ्तारी का भरोसा

खगड़िया | 31 जुलाई 2026

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) खगड़िया स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया।


SP ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें निष्पक्ष जांच और घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने अलौली थाना प्रभारी को मामले के त्वरित उद्भेदन, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।


पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Loading

Related Articles

Back to top button