BPSCदिल्लीपटनाबिहार

70वीं बीपीएससी में अभियान-40 IAS के 30 अभ्यर्थी सफल, पटना केंद्र से 22 और दिल्ली केंद्र से 8 ने पाई सफलता

कई छात्रों ने SDM, DSP और सब रजिस्ट्रार पद किए हासिल

70वीं बीपीएससी में अभियान-40 IAS के 30
पटना। 70वीं बीपीएससी परीक्षा के परिणाम में निशुल्क मार्गदर्शन देने वाले अभियान-40 (IAS) के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्था के अनुसार कुल 30 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जिनमें पटना शाखा के 22 तथा दिल्ली शाखा के 8 अभ्यर्थी शामिल हैं। सफल उम्मीदवारों में एसडीएम, डीएसपी, सब रजिस्ट्रार, आरडीओ, राजस्व पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक समेत विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए चयन हुआ है।

संस्था की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रियम्वद केशकंबली ने डीएसपी पद पर 99वीं रैंक, सौम्या सक्सेना ने सब रजिस्ट्रार पद पर 96वीं रैंक, प्रीति कुमारी ने एसडीएम पद पर 102वीं रैंक, अश्विनी कुमार ने एसडीएम पद पर 128वीं रैंक तथा अमित कुमार ने डीएसपी पद पर 158वीं रैंक हासिल की। इसके अलावा रुचि बानी को एसडीएम (रैंक 260), अर्चना कुमारी को आरडीओ (रैंक 340) और मेघा भारती को एसडीएम (रैंक 501) पद पर सफलता मिली है।
चयनित छात्रों की सफलता पर अभियान-40 परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया है।

*शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बदलाव का लक्ष्य*
अभियान-40, गौतम बुद्ध ग्रामीण विकास फाउंडेशन (GBRDF) द्वारा संचालित एक पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। संस्था का दावा है कि इस पहल के माध्यम से अनेक अभ्यर्थियों को सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिली है।

*12 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सक्रिय संस्था*
संस्था के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलास कुमार के अनुसार, गौतम बुद्ध ग्रामीण विकास फाउंडेशन वर्ष 2012 से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि, मानवाधिकार संरक्षण और ग्रामीण उत्थान के क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के साथ विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देना है।

Loading

Related Articles

Back to top button