जनपथ न्यूज़  पटना. राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में हुई बारिश और बर्फीली हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। पटना का अधिकतम तापमान औसत से 4 डिग्री तक गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान में गुरूवार की अपेक्षा दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बिहार में पिछले चौबीस घंटे से बदली और रिमझिम
बारिश की वजह से जन जीवन प्रभावित हुआ है।
शुक्रवार सुबह सात बजे विजिबिलिटी 210 मीटर रहा जिससे वाहनों के परिचालन में लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है। उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। बिहार से पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा बनी है। जिससे मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को हिमाचल प्रदेश, काश्मीर व उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है, जिसका प्रभाव आने वाले दिनों में बिहार और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों पर पड़ेगा।
पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसकी वजह से आसमान में बदली रहने के साथ ही कोहरा छाया रहेगा। शुक्रवार को गया सबसे अधिक ठंडा जिला रहा। यहां 1.6 एमएम बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। भागलपुर में अधिकतम तापमान 17.8 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री और पूर्णिया में अधिकतम तापमान 19.7 और
न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *