जुर्मबिहार के ताजा खबरेंराज्य
Trending

लखीसराय छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

जनपथ न्यूज़ लखीसराय :- बिहार के लखीसराय जिले में बदमाशों ने छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को गोली मार दी। महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है। घटना सारण थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है।
वारदात के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार देर रात महिला मेला देखने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान दो बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। जब महिला से विरोध किया तब बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। महिला के पेट में दो गोली लगी है। पुलिस ने अस्पताल में महिला से पूछताछ की और उसके बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button