राजनीतिराज्य
Trending

प्रशांत किशोर का ट्वीट- “शुक्रिया दिल्ली, भारत की आत्मा के साथ खड़े होने के लिए”

जनपथ न्यूज़ :- नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनावों मेें आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार तीसरी बार बन रही है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुरुआती रुझानों को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा किया। प्रशांत ने कहा- भारत की आत्मा के लिए खड़े होने के लिए दिल्ली का शुक्रिया।
प्रशांत किशोर की कंपनी इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपैक) ने दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के लिए काम किया था। इसमें चुनावी रणनीति बनाने के साथ ही प्रचार की तकनीकि शामिल थीं। किशोर का चुनाव रणनीतिकार भी माना जाता है। वह इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के लिए भी काम कर चुके हैं। हालांकि, दिल्ली चुनाव में पिछली बार भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था।
2015 में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। आप को दिल्ली की 70 में से 67 विधानसभा सीट पर जीत मिली थी। प्रशांत किशोर ने वर्ष 2014 में भाजपा के लिए भी काम किया था। किशोर ने बाद में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए थे। हालांकि, आपसी खींचतान के चलते 29 जनवरी को जदयू ने प्रशांत को पार्टी से बाहर कर दिया।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button