जनपथ न्यूज़ छपरा. बिहार के छपरा जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से एक लाख रुपए लूट लिए और शोर मचाने पर उसे गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव की है। बाइक सवार हथियारबंद चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
वारदात के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह सीएसपी संचालक मनोज कुमार कार्यायल खोल रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें बंदूक का डर दिखाकर एक लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। मनोज ने जैसे ही पकड़ो-पकड़ो की आवाज लगाई तभी अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।