जनपथ न्यूज़ पटना :- राजधानी पटना के चाणक्या होटल में रविवार को जनपथ न्यूज पोर्टल का 5वां वार्षिकोत्सव सह चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य सम्मान समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि उपेन्द् प्रसाद और डॉक्टर अशोक कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि जनपथ न्यूज टुडे अपना 5वां साल पूरा कर रहा है। इसके लिए पूरी टीम को बधाई। वहीं विक्रमादित्य एक चक्रवर्ती राजा थे। जिनके नाम पर की विक्रम संवत है। राजा विक्रमादित्य नाम, ‘विक्रम’ और ‘आदित्य’ के समास से बना है जिसका अर्थ ‘पराक्रम का सूर्य’ या ‘सूर्य के समान पराक्रमी’ है। राणा रणध्ीर सिंह ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य अपने राज्य की जनता के कष्टों और उनके हालचाल जानने के लिए छद्मवेष धारण कर नगर भ्रमण करते थे। राजा विक्रमादित्य अपने राज्य में न्याय व्यवस्था कायम रखने के लिए हर संभव कार्य करते थे। इतिहास में वे सबसे लोकप्रिय और न्यायप्रीय राजाओं में से एक माने गए हैं। बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि राजा विक्रमादित्य भारत के राजदूत बन भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया तक पहुंचाने में बेहद कुशल साबित हुए थे वेताल पंचविंशति या बेताल पच्चीसी (“पिशाच की 25 कहानियां”) और सिंहासन-द्वात्रिंशिका (“सिंहासन की 32 कहानियां” जो सिहांसन बत्तीसी के नाम से भी विख्यात हैं। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिए कई लोगों को सम्मनित किया गया। जनपद न्यूज़ के वार्षिकोत्सव में वरीय जदयू नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है पीत पत्रकारिता से बचना चाहिए. इस अवसर पर चिकित्सक डॉ विजय राज सिंह गोल इंस्टीट्यूट के निदेशक विपिन कुमार सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमुल्य कुमार सिंह फिल्म निर्माता शैलेश कुमार सिंह पत्रकार अनूप नारायण सिंह को विक्रमादित्य सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया.विपिन कुमार सिंह, शिल्पी सलोनी, अनिल विभाकर, अधिवक्ता वीणा कुमारी जायसवाल डॉ. अमूल्या सिंह, शिवानंद, विजय राज आदि लोगों को मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मनित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संपादक रूबी कुमारी व प्रबंध संपादक राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed