जनपथ न्यूज डेस्क, पटना
Edited by: राकेश कुमार
24 जून 2022
बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के दिल्ली में नामांकन के दौरान शामिल हुए। इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति पद की एनडीए प्रत्याशी श्रीमती मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।
उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आने वाली भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति होंगी। उन्होंने कहा कि श्रीमती मुर्मू की जीत सुनिश्चित है। उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
69 total views, 3 views today