जनपथ न्यूज डेस्क, पटना
Edited by: राकेश कुमार
17 जून 2022
बिहार में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की घटना एवं भाजपा नेताओं को लक्ष्य कर किए जा रहे हमले को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से दूरभाष पर बात कर जानकारी दी है।
उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से बिहार के ताजा हालातों पर विस्तार से चर्चा की। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले और अराजकता फैलाने वाले उपद्रवियों से बिहार सरकार सख्ती से निपटेगी।
66 total views, 3 views today