जनपथ न्यूज डेस्क
रिपोर्ट: राकेश कुमार
16 जुलाई 2022

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का आतंक बढ़ गया है। अब राजधानी पटना में लोग अपने आप को सुरक्षित नहीं पा रहे है। सड़क पर चलते समय कभी भीं उनके साथ घटना घट सकती है। ऐसा ही कुछ मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के सिपारा पुल के पास हुआ है। पटना में जक्कनपुर थाना क्षेत्र के सिपारा पुल पर शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव पुल के डिवाइडर के पास बाइक पर पड़ा था।

घटना के समय कोई वहा नहीं था। आते जाते लोगों ने युवक को देखा। जिसके बाद वहां इक्कठा हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के आने में देरी होने पर लोगों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। 5 मिनट में डायल 112 वहा पहुंची।

पुलिस के अनुसार, किसी ने फोन कर बताया कि सिपारा पुल के समीप एक युवक गिरा हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि इरफान को समीप से पीठ में बदमाशों ने गोली मारी है। इरफान बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। घटनास्थल के समीप से एक बाइक बरामद की गई। रजिस्ट्रेशन नंबर से पता चला कि वह किसी परवेज के नाम से है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक के आसपास कोई नहीं था। घटनास्थल पर छानबीन के बाद पुलिस ने शव को थाने ले गई। संभावना जतायी जा रही है कि अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी और उसे पुल पर ही छोड़कर भाग गए। घटना का कारण लूटपाट है या दुश्‍मनी इसका पता करने में पुलिस जुट गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *