बिहार में 17 फरवरी से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा

बिहार में 17 फरवरी से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा…….
न्यूज डेस्क/पटना
जनपथ न्यूज
Reported & Edited by: राकेश कुमार
फरवरी 11, 2022
पटना: बिहार में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 का आयोजन आगामी 17 फरवरी से 24 फरवरी तक होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से अंतिम रूप से सभी डीईओ कार्यालय को परीक्षार्थियों की सूची भी भेज दी है. इस बार कुल 16,48 हजार 894 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। सबसे ज्यादा गया जिले से 73,852 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा है। जबकि पटना जिला परीक्षार्थियों की संख्या में पांचवें स्थान पर है। पटना से इस बार 66,539 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इसको लेकर बिहार बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली हैं। साथ ही साथ टाइमटेबल भी जारी कर दिया हैं।
खबर के अनुसार वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 का आयोजन आगामी 17 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 के बीच होगा। सभी जिलों के जिलाधिकारी द्वारा उक्त अधिकारियों को स्वयं भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी रखने तथा विधि व्यवस्था संधारित रखने का निर्देश दिया गया हैं।
बिहार बोर्ड ने कहा है की मैट्रिक परीक्षा नकल मुक्त लिया जायेगा। इसके लिए सभी सेंटरों पर सीटीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। वहीं छात्र-छात्राओं को जांच करके सेंटर के अंदर बैठाया जायेगा। इसको लेकर सभी जिलों को निर्देश दिया गया हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022…….
- 17 फरवरी 2022 को गणित
- 18 फरवरी 2022 को विज्ञान
- 19 फरवरी 2022 को सामाजिक विज्ञान।
- 21 फरवरी 2022 को अंग्रेजी।
- 22 फरवरी 2022 को मातृभाषा (हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली)
- 23 फरवरी 2022 को द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी)
- 24 फरवरी 2022 को ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत)