राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, बैठक में लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा……….

न्यूज डेस्क/पटना
जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
फरवरी 10, 2021

पटना: आज गुरुवार को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। यह बैठक पटना के मौर्य होटल में आयोजित किया गया था। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कार्यकारिणी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा बड़ी बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम कार्यकर्म को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा आरजेडी का इतिहास संघर्ष से भरा रहा है और हमने कभी कोई समझौता नहीं किया।

इस दौरान लालू यादव ने भाजपा और नीतीश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि- ‘उत्तर प्रदेश चुनाव में हम लोगों को एकजुट होकर बीजेपी को हराना होगा। बिहार में शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल फेल है।

विधान परिषद चुनाव पर लालू ने कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। स्थानीय निकाय में 80 फीसदी हमारे लोग चुने गए हैं। 24 सीटों में ज्यादा सीटों पर हम जीतकर आएंगे। लालू ने कहा कि सबको आपस में मिलकर बड़ी समझदारी से चुनाव लड़ना है।

आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू यादव ने कहा कि पार्टी का इतिहास संघर्ष का रहा है। हमने कभी समझौता नहीं किया। हमारे नेताओं को हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसा प्रधानमंत्री हम लोगों ने पहले कभी देखा ही नहीं है। लालू ने कहा कि मैं तीन चुनाव लड़ने से चूक गया पर तेजस्वी के नेतृत्व में पार्टी ने कमाल कर दिया। बिहार में आज लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह चौपट है। हम किसानों के आंदोलन को सैल्यूट करते हैं। किसान कभी झुके नहीं बल्कि सरकार को झुकना पड़ा।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के बिना देश में विपक्ष संभव नहीं है। लेकिन कांग्रेस को भी क्षेत्रीय दलों को राज्यों में ड्राइविंग सीट पर रखना होगा।

आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद हमेशा स्वास्थ रहें, जिससे गरीबों और जरूरतमंदों को न्याय मिलता रहे। हम होंगे कामयाब एक दिन, वो दिन आएगा जब सारी राजनीति आरजेडी के इर्द-गिर्द घूमेगी।

बैठक के दौरान पार्टी ने एलान किया गया कि पुरे बिहार में आरजेडी 26 फरवरी से सदस्यता अभियान चलाया चलाएगी, सदस्यता अभियान 20 जून 2022 तक चलेगा। वहीं राज्य कार्यकारिणी का चुनाव 22 सितंबर को होगा। जबकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अक्टूबर में होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *