ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

जनसंख्या नियंत्रण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान…..

जनपथ न्यूज डेस्क
11 जुलाई 2022

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण लाने के लिए बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि देश की बढ़ती आबादी चिंता का विषय है और हम यदि विकसित देशों के साथ खड़ा होना चाहते हैं तो हमें बढ़ती आबादी पर नियंत्रण लाने के लिए एक सख्त कानून लाना होगा। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के सभी लोगों पर लागू होना चाहिए, चाहे वे किसी भी धर्म के मानने वाले क्यों न हों।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘बढ़ती जनसंख्या हम सभी के लिए एक चुनौती बन गई है। हम यदि विकसित देशों के साथ खड़ा होना चाहते हैं तो हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा। एक ऐसा कठोर कानून जो इस देश के सभी नागरिकों पर लागू हो। यह कानून सब पर लागू होना चाहिए चाहे वह किसी भी धर्म, जाति एवं मजहब के हों।’ विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री सिंह ने यह बयान दिया है।

गिरिराज सिंह ने कहा “आज एक मिनट में चीन 10 बच्चे तो भारत एक मिनट में 30 बच्चे पैदा कर रहा है. जनसंख्या की ये गति एक बड़े कानून से ही रुक सकती है।”

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button