ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री जी का बिहार आना ऐतिहासिक क्षण: उपमुख्यमंत्री

जनपथ न्यूज डेस्क, पटना
11 जुलाई 2022

बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समापन समारोह के अवसर पर 12 जुलाई को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पटना परिभ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है। बिहार विधान मंडल परिसर में आजादी के बाद पहली बार किसी माननीय प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में लोकतंत्र के सबसे बड़े स्थान पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का आगमन हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि बिहार उनके भव्य स्वागत और अभिनंदन के लिए तैयार है। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार विधान मंडल के सभी वर्तमान एवं पूर्व सदस्य उपस्थित रहेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी को बिहार के प्रति विशेष लगाव है। बिहार तरक्की करे, इसके लिए उन्होंने काफी सहयोग किया है, जिससे बिहार के विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि बिहार में गंगा के किनारे सबसे अधिक शहर हैं। सभी शहरों के नजदीक गंगा पर पुलों के निर्माण की दिशा में उनका काफी सहयोग मिला है। आने वाले दिनों में बिहार में जब यह सभी विकास योजनाएं तैयार हो जाएंगी, तो हम बदले बिहार को नए स्वरूप में देख सकेंगे।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button