जनपथ न्यूज डेस्क
11 मई 2024

महिलाओं ने हाथों में लिखा- मोदी संग बिहार, बनाया कमल का फूल*

नमो मेहंदी कार्यक्रम के जरिए महिलाओं ने दिया मोदी संग बिहार का संदेश*

प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर मोदी के रंग में रंगा बिहार

पटना: बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर पूरा शहर अभी से मोदीमय हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी का यह रोड शो 12 मई को होगा। इसे लेकर आज शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स में ‘नमो मेहंदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों पर मेहंदी से ‘मोदी संग बिहार’ लिखवाया। कई महिलाओं ने एक हाथ में ‘मोदी संग बिहार’ तो दूसरे हाथ में कमल का फूल बनवाया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर उत्साह चरम पर है। हर कोई अपने यशस्वी प्रधानमंत्री को नजदीक से देखना चाहता है।

भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि नमो मेहंदी कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों के बीच संदेश दिया जा रहा है कि बिहार मोदी के रंग में रंगा हुआ है। लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत होगी। सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एनडीए 400 के पार होगा। आदरणीय नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

मौके पर मौजूद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है। असली पिक्चर अभी बाकी है। 12 मई को प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में असली तस्वीर दिखेगी। पूरा पटना मोदी मय दिखेगा। हम लोग भगवा धारण कर बीजेपी का संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे। महिलाओं ने यह भी बताया कि पीएम मोदी बिहार में दहाड़ने आ रहे हैं। उनकी दहाड़ की पुकार वोट के रूप में परिवर्तित होने के लिए जन-जन तक पहुंच रही है। 12 मई को हमलोग मोदी मय होने वाले हैं।

Loading