जनपथ न्यूज़ झारखंड :- मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील की है कि वे उन्हें फूलों की ‘बुके’ की जगह ‘बुक’ दें। हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। जिसके लिए उन्हें देश-प्रदेश से बधाई संदेश मिल रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रांची पहुंचीं। हेमंत सोरेन ने यहां ममता बनर्जी से मुलाकात की। रविवार को ममता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।