जनपथ न्यूज डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
जुलाई 21 2022

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने भारतीय राजनीति के इतिहास में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के तौर पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं। उनकी ऐतिहासिक जीत पर राजनीतिक गलियारों में बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी है। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं वहीं उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी नए राष्ट्रपति को बधाई देने पहुंचे हैं।

देश की राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को हुए मतदान के बाद गुरुवार को हुई मतगणना में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बड़े अंतर से जीत मिली है। मुर्मू को तीसरे राउंड की गिनती के बाद 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल हो चुके हैं और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा चुनाव हार चुके हैं. द्रौपदी मुर्मू को तीसरे दौर की मतगणना के बाद अब तक 5,77,777 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्हा के 2,61,062 वोट हासिल हुए हैं. साफ है कि आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. उनकी जीत पर बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं साथ ही उनके गृहराज्य ओडिशा में भी खुशी की लहर दौड़ चुकी है. मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला हैं जो राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर आसीन होंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *