जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: राकेश कुमार
22 जुलाई 2022
सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक सकते हैं। इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 92.71 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कों का पास प्रतिशत 91.25 और लड़कियों ने कुल पास प्रतिशत 94.54 प्रतिशत दर्ज किया है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में33,432 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा, कुल 1,34,797 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।इस बार लड़कियों ने बोर्ड परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 94.54 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।