छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर की गोलीबारी, 4 जवानों की दर्दनाक मौत; 3 घायल………..

राकेश कुमार/जनपथ न्यूज
नवम्बर 8, 2021

छत्तीसगढ़ के CRPF कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार तड़के सुकमा जिला स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक ​जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार सुबह इसकी जानकारी दी। राज्य के बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सुकमा जिले के लिंगमपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 4 जवानों की मृत्यु हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि घायल जवानों में 1 जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जो इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ​अपने साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। 4 जवानों की मौत हो गई है। घायल जवानों को रायपुर अस्पताल शिफ्ट किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंचे तथा आरोपी जवान को पकड़ा। बाद में हताहत जवानों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है।a

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *