जनपथ न्यूज डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
11 जून 2022
पटना: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर शुक्रवार को रांची में जानलेवा हमला हुआ है। इसमे घटना में मंत्री बाल-बाल बच गए। झारखंड की राजधानी रांची में उपद्रवियों और उन्मादी भीड़ ने शुक्रवार को उनके गाड़ी को घेर कर हमला कर दिया, जिसमे वे किसी तरह से जान बचाने में सफल रहे। झारखंड पुलिस ने नितिन नवीन को प्रदर्शनकारियों की भीड़ से निकाल कर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया। हालांकि उनकी गाड़ी इस हमले में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, बिहार बीजेपी ने इस घटना की निंदा करते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बताते चले कि रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान का विरोध हो रहा है। बताया जा रहा है कि रांची इकरा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदायों का जोरदार प्रदर्शन हो रहा था। मेन रोड इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। इसी बीच निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रांची पहुंचे नितिन नवीन इसी प्रदर्शन के बीच घिर गए। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दिया। मौके पर मौजूद रांची पुलिस ने मामले को संभाला। भीड़ से मंत्री नितिन नवीन को निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।
भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने झारखंड की राजधानी रांची में जुमा के बाद उपद्रवियों द्वारा बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। जायसवाल ने कहा कि यह घटना पूर्व नियोजित एक साजिश का हिस्सा लगती है। उन्होंने झारखंड सरकार से इस मामले में उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए सही नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जुमे के नमाज के दिन ही अचानक सड़कों पर भीड़ इकट्ठी हो गई और बिहार के मंत्री के वाहन को घेर लिया गया। उन्होंने तमाम लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *