नगर निगम के सफाई और वाटर वॉकर्स कर्मी ने 11 सूत्री मांग को लेकर किया प्रोटेस्ट

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना, भागलपुर
Edited by: राकेश कुमार
29 अगस्त 2022

भागलपुर : शहर में नगर निगम के सफाई कर्मी बीते रात से ही हड़ताल पर चले गए हैं, इसके साथ ही बरारी वाटर वर्क में नल- जल सखा के कर्मी ने खूब नारेबाजी किया। दरअसल, ये लोग अपनी 11 सूत्री मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
महासंघ के आह्वान पर सभी कर्मचारी ने हेड्टड करने का निर्णय लिया है। इन‌ कर्मचारियों ने दैनिक कर्मचारी को स्थाईकरण करने को लेकर अपनी ये हड़ताल की है। इसके साथ ही उनके 10 और मांगे हैं, जिसे वो पूरा करवाना चाहते है और अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो ये लोग अपने हड़ताल को लगातार जारी रखने का निर्णय लिया है।

*11 तरह की मांगें*
वहीं, एक कर्मचारी राजमनी ने बताया कि हमलोग अपने 11 सूत्री मांगों के लिए हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि हमने पहले भी हड़ताल किया था लेकिन, तब हमारी बातों को नहीं सुना गया। उन्होंने बताया कि हम सभी दैनिक कर्मचारियों को स्थाई किया जाय, सातवां वेतन, अनुकंपा पर नौकरी वेतन को 18 से 21 हजार किया जाए, ईसीपी की मांग समेत ऐसी हमारी 11 मांगे हैं। अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो हमलोग प्रदर्शन करते रहेंगे और अपने काम पर नहीं लौटेंगे।

Loading