ब्रेकिंग न्यूज़ताजाखबर

होली मिशन सेकेंडरी स्कूल में साइंस टॉपर हुए सौम्यल सिन्हा

 

जनपथ न्यूज डेस्क, पटना
Reported by: जितेन्द्र कुमार सिन्हा
23 जुलाई 2022

पटना: पटना के होली मिशन सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा परिणाम में अव्वल नम्बर के साथ साइंस टॉपर सौम्यल सिन्हा हुए है। उक्त जानकारी स्कूल के प्राचार्य ने दी।

उन्होंने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा परिणाम से स्कूल के छात्र/ छात्राओं में खुशी की लहर है। छात्र/ छात्राओं की मेहनत और शिक्षक के उपयोगी शिक्षा देने से स्कूल को यह सफलता मिली है।

उन्होंने बताया कि सौम्यल सिन्हा ने साइंस में 97.8% नम्बर लाकर स्कूल में साइंस टॉपर हुए है। सौम्यल सिन्हा को केमिस्ट्री में 99, इंग्लिश में 99, फिजिकल एजुकेशन में 99, मैथ में 97 और फिजिक्स में 95 मार्क्स मिला है।

सौम्यल सिन्हा ने बताया कि मेरे अच्छे परिणाम का श्रेय मेरे पिता संजय कुमार सिन्हा और मेरी माता रश्मि लता को जाता है। उन्होंने मुझे बिना किसी तरह के दबाव के पढ़ने लिखने की छूट दी है और वहीं हमारे स्कूल के शिक्षकों का मार्गदर्शन ने मुझे इस स्तर तक पहुँचने में कामयाबी दिलाई है।

ध्यातव्य है कि सौम्यल सिन्हा की माता जदयू की महिला प्रकोष्ठ में महासचिव है। उन्होंने बताया कि सौम्यल सिन्हा शुरू से ही मेहनती है, इसलिए इसके पढ़ाई पर हम लोगों को कोई विशेष मेहनत करने की आवश्यकता नही पड़ती है।

स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि सौम्यल सिन्हा साइंस टॉपर हुए है, वहीं अम्बिका राज 96% के साथ कॉमर्स टॉपर हुए है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button