जनपथ न्यूज की नौवीं वर्षगाठ एवम महर्षि विश्वामित्र सम्मान समारोह आज, सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद होगे मुख्य अतिथि………
जनपथ न्यूज
राकेश कुमार
फरवरी 20, 2022
पटना: पटना के होटल चाणक्य के इंपीरियल गार्डेन में फरवरी 20, 2022 को अपराह्न 2 बजे जनपथ न्यूज का नौवां वर्षगाठ एवम महर्षि विश्वामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद मुख्य अथिति होंगे।। लोकसभा सांसद रामकृपाल यादव, बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय कुमार सिंह, वरिष्ट एडवोकेट श्री उपेन्द्र प्रसाद और एडवोकेट श्रीमति वीणा कुमारी जयसवाल उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में जनपथ न्यूज के सभी निदेशक राकेश कुमार, प्रांजलि और राहुल चंद्रा भी उपस्थित रहेंगे।
जनपथ न्यूज के संस्थापक और स्पेशल संवादाता राजीव रंजन भी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बिहार एवम झारखंड के गणमान्य लोगों को महर्षि विश्वामित्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।