जनपथ न्यूज डेस्क

Reported/Edited by: राकेश कुमार
16 सितंबर 2022

बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार की शाम को 1 घंटे तक NH-28 पर चार थाना क्षेत्रों में
30 किलोमीटर तक अंधाधुंध फायरिंग कर खूनी तांडव मचाने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि NH-28 पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी, जिसमें 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी। फायरिंग करने वाले बदमाशी ने करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में एक घंटे तक गोलियां बरसाते रहे थे और जो भी सामने आया उसे निशाना बनाया था।

पुलिस ने तीन आरोपियों को बेगूसराय से और एक आरोपी जो रांची भागने की फिराक में था, पुलिस ने उसे झाझा स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि ये चारों आरोपी बेगूसराय के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम युवराज, केशव, अर्जुन और सुमित है। बताते चले कि इनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने इन आरोपियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

बता दे कि एनएच 28 पर एक घंटे तक गोलीबारी की इस घटना को लेकर कड़ी आलोचना होने के बाद नीतीश सरकार ने जिम्मेदार सात पुलिसकर्मियों को इस मामले में सस्पेंड कर दिया था।

Loading