ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

विश्रुति ने जीता मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 सेकेंड रनर अप का ताज

पटना, विश्रुति ने मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 सेकेंड रनर अप और मिसेज वाइवेसियस का ताज अपने नाम कर लिया है।

राजधानी पटना की रहने वाली विश्रुति ने हाल ही में दिल्ली के द्वारका में आयोजित मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस शो में हिस्सा लिया। ऋतिका विनय और विनय यादवा द्वारा आयोजित इस शो में देशभर से 25 फाइनलिस्ट ने शिरकत की। विश्रुति ने उन्हें कड़ी टक्कर देते हुये मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 सेकेंड रनर अप और मिसेज वाइवेसियस का ताज अपने नाम कर लिया है। विश्रुति की मां राकाश्री शर्मा, और पिता धीरेन्द्र कुमार ने उसे अपनी राह खुद चुनने की आजादी दे रखी थी। विश्रुति के छोटे भाई सोमेन्द्र कुमार हैं।विश्रुति पूर्व मिस व्लर्ड प्रियंका चोपड़ा को मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अपना आदर्श मानती हैं।विश्रुति ने बीटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद विश्रुति एक निजी कंपनी में बतौर प्रोजेक्ट इंजीनियर काम करने लगी। वर्ष 2019 में विश्रुति की शादी विवेक राजन से हो गयी।आम तौर पर युवती की शादी के बाद उस पर कई तरह की बंदिशे लगा दी जाती है लेकिन विश्रुति के साथ ऐसा नही हुआ। विश्रुति के पति के साथ ही ससुराल पक्ष के सभी लोग ससुर सुनील कुमार माँझी, सास स्वर्गीय बबीता माँझी और पति ने उन्हें हर कदम सर्पोट किया। विश्रुति फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम रौशन करना चाहती थी। विश्रुति के दिल में कुछ कर गुजरने की ख्वाहिश थी। विश्रुति ने पुणे स्थित टियारा पेजेन्ट ट्रेनिंग स्टूडियो में ऋतिका रामेत्री से प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने पेजेंट शो में हिस्सा लिया और मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 सेकेंड रनर अप और मिसेज वाइवेसियस का ताज अपने नाम कर लिया है। विश्रुति ने प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से कत्थक में स्नातक किया है। वह कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज, को अपना आदर्श मानती हैं।विश्रुति ने बताया कि वह अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने परिवार के सभी सदस्यों को देती हैं जिन्होंने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है। विश्रुति का मानना है कि यदि आपके अंदर आत्मविश्वास है तो आप हर क्षेत्र में खुद अपनी पहचान बना सकते हैं।
———–

Loading

Related Articles

Back to top button