जुर्मपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़भागलपुर

भागलपुर में दो कुख्यात गिरफ्तार:पवन सिंह के घर में भी की थी चोरी

सृजन घोटाले की मास्टरमाइंड मनोरमा देवी के यहां भी हाथ साफ किया था

जनपथ न्यूज डेस्क
रिपोर्ट: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
25 अप्रैल 2023

भागलपुर : मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह समेत सृजन घोटाले की मास्टरमाइंड मनोरमा देवी के घर चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार हो चुका है। हत्या, लूट, रंगदारी और अपहरण सहित कई कांडो में संलिप्त कुख्यात शातिर अपराधी फंटूश ताती और मंटू यादव को पुलिस ने हथियार के साथ दबोच लिया है।

एक महिला और उसके पति के कुछ अतरंग वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अश्लील हरकत करने, रंगदारी वसूलने और अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक रिवाल्वर सहित चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। वहीं, गिरफ्तारी के विरोध में इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे।

*पुलिस टीम पर हमला का भी आरोप* : नाजायज मजमा लगाकर हंगामा करते हुए पुलिस टीम पर हमला किया है। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा के आरोप में पुलिस ने 5 महिलाओं और दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है।दरअसल डांसर थाना में एक महिला श्वेता देवी पति राकेश शाह द्वारा इसाकचक थाने में लिखित आवेदन देकर एक मामला दर्ज कराया गया था इसमें महिला ने अपराधी फंटूश साथी और मंटू यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी तो मामला सही पाया। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर ईशाकचक थाना और बरारी थाना की संयुक्त टीम द्वारा सिटी एसपी के नेतृत्व में फंटूश साथी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गई है।

स्थानीय लोगों ने छापेमारी का विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव भी किया जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए मौके पर पुलिस बलों की संख्या बढ़ाने के बाद दोनों आरोपी फंटूश तांती और मंटू यादव के साथ-साथ उसके दो अन्य साथी अमर कुमार और वाना साह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस पर हमला करने के आरोप में 5 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

*आपराधिक इतिहास रहा है*: पुलिस की ओर से गिरफ्तार फंटूश ताती और मंटू यादव का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। हत्या,लूट, रंगदारी,अपहरण और हथियारों की खरीद बिक्री सहित कई मामलों में वांछित अपराधी मंटू यादव पर भोजपुरी फिल्म स्टार और गायक पवन सिंह के आरा स्थित मकान में ताला तोड़कर चोरी का आरोप है। वही सृजन घोटाले की मास्टरमाइंड मनोरमा देवी के शिल्ड मकान का ताला तोड़कर भारी मात्रा में जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी करने का आरोप फंटूश ताती पर है।पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का और भी आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

Loading

Related Articles

Back to top button