राजतिलक की तैयारी में जुटी राजद

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना/भागलपुर
Edited by: राकेश कुमार

महागठबंधन की मुख्य घटक दल राजद खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। चर्चा यह है कि तेजस्वी यादव के राजतिलक की तैयारी पूरी कर ली गई है। राजद नेता खुशी बना रहे हैं। राजद खेमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है! खबर ये है कि तेजस्वी के सिर पर मुख्यमंत्री का ताज सजने वाला है। सूचना के मुताबिक होली के तुरंत बाद तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे! जी हां, ये हम नहीं कह रहे हैं। ये खबर राजद खेमे से बाहर आई है। राजद विधायक विजय मंडल ने दावा किया है कि जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद तेजस्वी यादव को गद्दी सौंपेंगे। उसके बाद नीतीश कुमार केंद्रीय स्तर की राजनीति के लिए दिल्ली चले जाएंगे।
तेजस्वी का राजतिलक
उपेंद्र कुशवाहा के जदयू के अलग हटने के बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सियासी जानकारों की मानें, तो नीतीश कुमार अंदर ही अंदर परेशान हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने जो कहा है कि तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार के हाथ में कुछ नहीं है। कई बार मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार के मसले पर तेजस्वी यादव की ओर जिस तरह इशारा करते हैं, उससे साफ हो जाता है कि तेजस्वी यादव ज्यादा पावर रखते हैं। जानकार बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री खुद ही तेजस्वी यादव को कमान सौंपने वाले हैं। हालांकि, ऐसे सवालों के जवाब जदयू नेता नहीं दे पा रहे हैं।

*राजद की ओर से बयानबाजी*

बताया जा रहा है कि जदयू की ओर से इन सवालों पर विराम लगाने की कोशिश की जाती है। उसके बाद फिर बयानबाजी शुरू हो जाती है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन। वहीं, राजद इस सवाल को उठाकर खुद को प्रांसंगिक बनाये रखना चाहती है। आरजेडी के नेता विजय मंडल ने एक बार फिर से उसी सवाल को जेडीयू के सामने लाकर खड़ा कर दिया है। जिससे वह लगातार बचने का प्रयास कर रही है। आरजेडी विधायक विजय कुमार मंडल ने एक बयान में कहा कि अब वो दिन दूर नहीं कि बिहार की कुर्सी पर तेजस्वी यादव बैठेंगे। यह भी हो सकता है कि अगले महीने से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सकते है।

*बिहार की राजनीति गरमाने के आसार फिर*

विजय मंडल के इस बयान के बाद एक बार फिर से गर्म होती नजर आ रही है। पहले से फजीहत झेल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ये नई फजीहत आरजेडी की तरफ से खड़ी की गई है। इससे पहले सार्वजनिक मंच से बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव का नाम आगे कर पार्टी में एक टूट करवा दी है। तेजस्वी यादव के नाम के ऐलान को आधार बनाकर जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बना डाली।

*होली के बाद तेजस्वी का होगा राजतिलक!*

‘बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव होंगे’ इस ऐलान के बाद बिहार की राजनीति में एक नई पार्टी का उदय देखा गया। कल किसी तरह जेडीयू से एक टूट के बाद यह मामला लगभग शांत होने लगा था। कि इस बीच आरजेडी के एक नेता ने यह दावा कर दिया की होली के बाद बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होने वाले हैं। आरजेडी के नेता विजय मंडल ने यह बात इतने कॉन्फिडेंट होकर कहीं मानो जैसे उनकी बात लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार से हो चुकी है। ऐसे में देखना महत्वपूर्ण है कि होली के बाद तेजस्वी यादव का राजतिलक कैसे होता है।

Loading