रालोजपा महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने चलाया सदस्यता ग्रहण एवं जागरूकता अभियान…….
न्यूज डेस्क, पटना
जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
अप्रैल 9, 2022
पटना: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी अभिभावक , राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री माननीय पशुपति पारस जी के दिशा निर्देश में आज (अप्रैल 9, 2022) ग्रामीण क्षेत्र में सदस्यता ग्रहण एवं मतदान करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज जी ने कहा “लोकतंत्र है, वैशाली की जनता विपक्षीयों को करारा जवाब दिया और वैशाली जिले से रालोजपा के एमएलसी प्रत्याशी भूषण राय जी को भारी मतों से जीत दिलवाया।” प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज जी ने कहा कि “जनता जनार्दन के समर्थन और सहयोग से यह सब संभव हो पाया। हमे जनता और रालोजपा पदाधिकारियों के संबंध में और मजबूती लाना जरूरी है क्योंकि जनता जनार्दन का निर्णय ही सर्वोपरि होता है।
जनता और रालोजपा पदाधिकारियों के संबंध में और मजबूती लाने के लिए आज
रालोजपा के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न जगहों पर सदस्यता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
महिला प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव अधिवक्ता अन्नपूर्णा कुमारी, महिला प्रकोष्ठ (बिहार) , महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की टीम महासचिव ज्योति देवी,संगठन सचिव पिंकी देवी, रंगीता देवी, रागिनी देवी दानापुर ने पटना क्षेत्र में रालोजपा पार्टी के लिए जागरूकता तथा सदस्यता ग्रहण करवाने का कार्य किया।
महिला प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव अधिवक्ता अन्नपूर्णा कुमारी जी ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करना हमारा मकसद है और इसके लिए जमीनी स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रो में जनता से जुड़कर लोगो को जोड़ने का कार्य कर रही हूं। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव अधिवक्ता अन्नपूर्णा कुमारी जी ने कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है इसलिए ग्रामीणो से जुड़ना और उनके सुख दुख में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और जनता जनार्दन के बीच संबंध स्थापित कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना हम सब महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मकसद है।
117 total views, 3 views today