बिहारब्रेकिंग न्यूज़भागलपुर

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ ने मंदार पर्वत पर विश्वनाथ मंदिर का किया शिलान्यास

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
11 मार्च 2023

भागलपुर/बांका : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर शुक्रवार को बांका के ऐतिहासिक मंदार पर्वत पहुंचे, जहाँ उन्होंने कशी विश्वनाथ मंदिर का शिलान्यास किया।इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे,विधायक रामनारायण मंडल समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

राज्यपाल के पहुंचने पर सबसे पहले जिला पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। इसके बाद राज्यपाल ने मंदार पर्वत पर काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए भूमिपुजन किया। तत्पश्चात मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अंग की धरोहर मंदार पर्वत पर आने पर आनंद की अनुभूति हुई है। ये बिहार नहीं देश के लिए गौरव की बात है है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पर्यटन के क्षेत्र मे काफी काम किया जा रहा है। इस इलाके में भी पर्यटन को बढावा देने के लिए विकास कार्य किया जा रहा है।

गौरतलब हो कि इस दौरान राज्यपाल के साथ मुख्य रूप से केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण, उपभोक्ता मामले एवं वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार के जल संसाधन मंत्री जयंत राज, बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल के अलावा श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम के संस्थापक संरक्षक जगतगुरु पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य, सह संस्थापक संरक्षक स्वामी अनंताचार्य, शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Related Articles

Back to top button