जनपथ न्यूज डेस्क
जितेन्द्र कुमार सिन्हा
21 मार्च 2023
पटना के कंकड़बाग निवासी पत्रकार रीता सिंह की सासु मां सह स्वतंत्रता सेनानी स्व० रामव्यास सिंह की धर्मपत्नी स्व० मोतिझारी देवी की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह अयोजित की गयी।
उक्त अवसर पर प्रबुद्ध लोगों एवं बुद्धिजीवियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी थी और वे नेक दिल इंसान थी। आखिरी समय तक अध्यात्म से जुड़ी रही। साथ ही पति की तरह स्वतंत्रता सेनानी का गुण उनमें मौजूद थी। वे कभी भी अपने स्वभिमान से समझौता नही करती थी और अपने बेटे और पोते पोतियों को हमेशा बेहतर इंसान बनकर समाज सेवा करने के लिये प्रेरित करती रहती थी।
उक्त अवसर पर पत्रकार रीता सिंह ने कहा कि हमारे ससुर स्व० रामव्यास सिंह अपने जमाने के बहुत ही काबिल एवम पढ़े लिखे व्यक्ति थे। अंग्रेज के जमाने मे अंग्रेजी के ज्ञाता रह चुके थे। इन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चंद्रशेखर सिंह को वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन के तरफ से तलवार भी भेंट किया था। उस जमाने में मेरी सासू मां ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से हमेशा लोगों को प्रभावित करती रही। आज उनके आशीर्वाद से सभी परिवार भरा पूरा है।
श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्र मिथिलेश सिंह एवं पौत्री पौत्र सहित स्थानीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
129 total views, 3 views today