दिल्लीराष्ट्रीय

ब्राम्हणोद्योग-2023- प्रहलाद जोशी और देवेन्द्र फडणवीस ने ब्राम्हण उद्यमियों से किया बदलते भारत पर विस्तृत चर्चा

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: डॉ. रंजीत कुमार
Edited by: राकेश कुमार
26 फरवरी 2023

दुनिया की विभिन्न जरुरतों को पूरी करने की जिम्मेदारी जल्द ही भारत के कंधों पर जाने वाली है- प्रहलाद जोशी

आने वाला भारत उद्यमियों का है- देवेन्द्र फडणवीस

नई दिल्ली: अखिल भारतीय ब्राम्हण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोविन्द कुलकर्णी की अध्यक्षता में आयोजित ब्राम्हणोद्योग-2023 में आज श्री विश्वप्रसन्ना तीर्थ महास्वामी, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद जोशी, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांसद अरविंद शर्मा सहित कई नेताओं ने भाग लिया और देश के विभिन्न इलाकों से आए ब्राम्हण उद्यमियों से विस्तृत चर्चा की।

कंस्टीटूशन क्लब में उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसका प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर गोविंद कुलकर्णी अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ब्राम्हणोद्योग के अध्यक्ष त्रिविक्रमा जोशी, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष गजानंद शर्मा, संजय तिवारी, डॉ श्याम रघुनंदन. विद्या मार्कुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज हर क्षेत्र में अवसरों की भरमार है। दुनिया की विभिन्न जरुरतों को पूरी करने की जिम्मेदारी जल्द ही भारत के कंधों पर जाने वाली है। नरेन्द्र मोदी ने भारत को पूरी दुनिया में एक नई पहचान दी है। यही कारण है कि पूरा विश्व आज भारत की ओर एक नई आशाओं की नज़रों से देख रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड के बाद बदलते विश्व में भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बनेगा।

इस मौके पर देवेन्द्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि आने वाला भारत उद्यमियों का है और इसलिए महाराष्ट्र सरकार भी इसपर पूरजोर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत और सशक्त भारत बनने की राह पर है इसलिए भारत को सशक्त बनाने के इस राह पर हम सब को एक साथ होकर काम करने की जरुरत है। इसके लिए अपने मुल्यों, ज्ञान और अनुभवों का इस्तेमाल करें और आने वाली पीढ़ियो तक अपने अनुभवों को साझा करें।

Loading

Related Articles

Back to top button