जनपथ न्यूज डेस्क/पटना

Reported by: राकेश कुमार
27 जुलाई 2022

पटना: सिगरेट पीने से मना करने पर पेट्रोल पम्प के स्टाफ पर ही बदमाशों ने कट्‌टा तान दिया। पेट्रोल पम्प के स्टाफ को डराने और धमकाने की कोशिश हुई। इसके लिए बदमाशों ने कट्‌टा से फायरिंग करने की भी कोशिश की लेकिन फायरिंग हो नहीं पाई। जिसके बाद फायरिंग करने के लिए दूसरा कट्‌टा भी बदमाशों ने निकाला। पर तब तक पेट्रोल पम्प के सभी स्टाफ और वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला पटना में गांधी मैदान स्थित पेट्रोल पम्प का शाम के 7 बजे के करीब की है। एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पेट्रोल लेने के लिए पम्प पर पहुंचे। पीछे बैठा शख्स पहले से ही सिगरेट पीते हुए आ रहा था। जिसे देख पम्प पर नोजल मैन ने आपत्ति जताई। सिगरेट दूर जाकर पीने को कहा। वहां से तुरंत हटने को कहा। नोजल मैन की यह बात दोनों बदमाशों को नागवार गुजरी। जिसके बाद बहस करते हुए अपने पास से पीछे वाले कट्‌टा निकाल लिया और तान दिया।

यह देख पेट्रोल पम्प पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हिम्मत जुटा पेट्रोल पम्प के स्टाफ और लोगों ने मिलकर दोनों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। गांधी मैदान थाना की पुलिस के अनुसार दोनों संदिग्ध हैं। थाना पर दोनों से पूछताछ चल रही है। इनके पास से हथियार मिलने की पुलिस ने पुष्टि कर दी है। डीएसपी टाउन अशोक कुमार भी थाने पर पहुंच गए हैं। छानबीन और पूछताछ के बाद ही पुलिस बदमाशों के बारे में डिटेल बताने की बात कह रही है। वहीं, दूसरी ओर इस घटना के बाद से पेट्रोल पम्प के सभी स्टाफ दहशत में हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed