जनपथ न्यूज डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
मई 26, 2022
पटना: बिहार की राजधानी पटना में बहुत बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री हो रही है। ताजा मामला पटना के राजीव नगर से है। पुलिस को लंबे समय से गांजा तस्करों की जमघट लगने की सूचना मिल थी। इस पर पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था पटना के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। इस बीच राजीव नगर व दीघा थाना की पुलिस टीम ने अंचलाधिकारी पटना सदर के साथ एक घर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भाग रहे थे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार और राजू कुमार बताया है।

बताया जा रहा है की पुलिस को देख भाग रहे दो व्यक्तिओं को खदेड़ कर पकड़ा गया। जिसने अपना नाम मनोज कुमार और राजू कुमार बताया। वही तलाशी के दौरान इनके पास से पुलिस ने 5 किलो गांजा 2 लाख दस हजार 265 रुपय कैश, एक इलेक्ट्रॉनिक बीइंग मशीन, प्लास्टिक के बोर में रखे 21 हजार के सिक्के, 1 बोलेनो कार, कार की डिक्की में डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है।

इसके साथ पुलिस की पूछ्ताछ में तस्करो ने दिनेश सिंह के बारे मे बताया जिसके निशानदेही पर गांजा तस्कर के सरगना दिनेश सिंह को राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 6 में पुलिस ने दिनेश सिंह को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने चार किलो गांजा, 7 लाख 89 हजार 710 रूपए कैश बरामद किया है. जिसमे कुल कैश राशि 10 लाख के पार है। वही गांजा 10 किलोग्राम के साथ सरगना और तस्कर गिरफ्तार हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *