जनपथ न्यूज डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
जून 2, 2022
समस्तीपुरः बिहार में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच समस्तीपुर जिले में निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में महिला अधिकारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए खानपुर प्रखंड की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को 50 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं उनका सहयोग करने के आरोप में सरायरंजन के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों अधिकारियों गिरफ्तारी के बाद समस्तीपुर जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
निगरानी की टीम विभाग के डीएसपी अरुण कुमार पासवान ने बताया कि रेबरा पंचायत के डीलर हरि प्रसाद द्वारा निगरानी में मामला दर्ज कराया गया था। जांच में मामला सत्य पाया गया और उसी के उपरांत यह कार्रवाई की गई।
102 total views, 3 views today