जनपथ न्यूज डेस्क, पटना
18 जुलाई 2022
राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन आज संपन्न हुआ। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इतिहास रचेंगी। 21 जुलाई को परिणाम आयेगा। श्रीमती मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।
उन्होंने राष्ट्रपति पद के मतदान समाप्ति के बाद कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित है। श्रीमती मुर्मू भारी बहुमत से विजयी होंगी। उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
51 total views, 3 views today