बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

मोटे अनाज का उत्पादन करे किसान: ए. पी.पाठक

जनपथ न्यूज डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
16 मार्च 2023

पूर्व नौकरशाह और भाजपा नेता ने चम्पारण के किसानो से मुलाक़ात की।अपने “चम्पारण चरन” कार्यक्रम के तहत ए. पी.पाठक लगातार चम्पारण भ्रमण कर रहे हैं जिसमे वो किसानों, महिलाओं और युवाओं से लगातार संवाद स्थापित करते हैं और इसी सिलसिले के तहत उन्होंने किसानों से संवाद किया।जिसमें उन्होंने किसानों से मोटे अनाज के फायदे गिनाए और उनसे ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज उगाने का आग्रह किया।

किसानों से बात करते हुए पाठक ने कहा मोटे अनाज ना सिर्फ स्वास्थ्यवर्धक हैं बल्कि हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।पूरे देश मे मिलेट्स की मांग बढ़ रही है। मिलेट्स शुगर, ब्लूडप्रेशर और इनकी जैसी लगभग 30 बीमारियों से लड़ने में कारगर है।इसलिए पूरे देश मे मिलेट्स की जरूरत हैं। देश वासियों तक चम्पारण के मोटे अनाज पहुँचने चाहिए।इसके अलावा उन्होंने किसान रथ एप के बारे में भी बात की और किसानों को बताया किसान अब अपने अनाज किसान रथ एप के माध्यम से देश मे कहीं भी बेच सकते हैं। सरकार ने किसानों के लिए जो सुविधाएं दी हैं उसके बारे में भी पाठक ने बात की।

आपको बता दें मोदी सरकार ने 2022 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया था। प्रधानमंत्री ने लोगो से अपने भोजन में मोटे अनाज के प्रयोग की भी सलाह दी थी। पाठक चम्पारण के लोगो से लगातार संवाद करते हैं और सरकार की उन योजनाओं को लोगो तक लाने का प्रयास करते हैं जिनके बारे में लोगो को बहुत कम पता होता है।

आपको बता दें पाठक ने पिछले डेढ़ दशक से चम्पारण में बाबू धाम ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व काम किये हैं।

Loading

Related Articles

Back to top button