जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: राकेश कुमार
7 जून 2022
पटना: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी महात्‍मा गांधी सेतु की पूर्वी लेन सहित कई अन्‍य परियोजनाओं का उद्घाटन करने पटना पहुंचे हैं। पटना आते ही वे सबसे पहले नीतीश कुमार के आवास पर गए।
मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात के बाद दोनों नेता साथ ही परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए हाजीपुर पहुंचे।

पटना के गांधी सेतु पर दूसरी लेन का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कर दिया है। इस दौरान सीएम नीतीश भी उनके साथ मौजूद हैं। करीब 24 साल बाद इस पुल के दोनों लेन पर एक साथ वाहनों की आवाजाही शुरू हो गयी।
बता दे कि सेतु का 2100 करोड़ की लगात से निर्माण कार्य कराया गया है। इसके निर्माण में 66360 मीट्रिक टन स्टील, 25 लाख नट वोल्ट के अलावा 460 एलईडी लाइट भी लगाया गया। सेतु के पूर्वी लेन की लम्बाई 5 किलोमीटर 575 मीटर है।

नितिन गडकरी आज कुल करीब 13 हजार 585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। इसमें सबसे महत्‍वपूर्ण परियोजना गांधी सेतु के दूसरे लेन का उद्घाटन है। दूसरी लेन के खुल जाने से अब पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली-बदली नजर आएगी। शहर के प्रवेश द्वार और अंदर दोनों जगह यातायात सुगम होगा। गांधी सेतु के दोनों लेन से आवागमन शुरू होने और अटल पथ फेज 2 के जेपी सेतु से जुड़ने के बाद उत्तर बिहार से आना-जाना आसान हो जाएगा। पटना से हाजीपुर का सफर 15 मिनट में तय हो जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *