भारत ने रचा इतिहास, 10 महीनों में लगाई कोरोना की 100 करोड़ डोज, बिहार में 6.38 करोड़ लोगों को लगा टीका………..

राकेश कुमार/जनपथ न्यूज
अक्टूबर 22, 2021

कोरोना टीकाकरण में भारत ने 100 करोड़ डोज पूरे कर इतिहास रच दिया। कल यानि 21 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर हमारे देश में 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पूरा हो गया। इस खुशी का ऐलान चारों ओर किया जा रहा है। ट्रेन, प्लेन व जहाजों में अनाउंसमेंट कर इस बात की घोषणा की जा रही है। साथ ही हेल्थ वर्कर्स को भी सम्मान दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि हमारे देश में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत जनवरी 16 को की गई थी, महज 10 महीने के अंदर इस आंकड़े को छूना देश के लिए गर्व की बात है। दिन रात लगकर हेल्थ वर्कर्स ने भी अपनी ड्यूटी निभाई।

100 करोड़वीं डोज के ऐतिहासिक क्षण का भागीदार बनने के लिए प्रधानमंत्री खुद राम मनोहर लोहिया अस्पताल गए और टीकाकरण का जायजा लिया और उन्होंने हेल्थकेयर वर्कर्स से बात कर उनकी तारीफ की। साथ ही सुरक्षाकर्मियों और दिव्यांगों के साथ भी कुछ वक्त बिताया। आपको बता दे कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पीएम मोदी के सामने ही बनारस के दिव्यांग अरुण रॉय को 100करोड़वां डोज लगाया गया है।

इस 100 करोड़ टिके में योगदान 6.38 करोड़ का है। बिहार ने 10 महीने में 63896800 लोगो का टीकाकरण किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *