जनपथ न्यूज़ गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव में शनिवार की रात एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों में काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हाल ही में लड़के की शादी कहीं और तय हो जाने के बाद से प्रेमी जोड़ा दुखी था। लड़की रात में लड़के के घर पहुंची और दाेनों ने साथ जहर खा लिया।
मृतकों की पहचान शंकर चौधरी (20) व फूलमती कुमारी (15) के रूप में की गई। शनिवार की रात फूलमती अपने घर से गायब मिली। परिजन ने ढूंढ़ना शुरू किया और यह खबर आग की तरह पूरी गांव में फैल गई। ढूंढ़ने के क्रम में लोगों को शंकर चौधरी के घर से बातचीत करने की आवाज सुनाई दी तो लोगों ने दरवाजा खोलने को कहा। प्रेमी जोड़ा अंदर ही था और उन्होंने दरवाजा खोलने से पहले यह भी कहा कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं करे।
प्रेमी जोड़े ने जैसे ही दरवाजा खोला, लड़का-लड़की दोनों ही उल्टियां करनी शुरू कर दी। लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *