जनपथ न्यूज डेस्क
जितेन्द्र कुमार सिन्हा
27 जनवरी 2023

पटना: 74 वां गणतंत्रता दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को पटना के नागेश्वर कॉलोनी में रॉयल गार्डेन अपार्टमेंट स्थित जीकेसी ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के केन्द्रीय कार्यालय के प्रांगण में झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने पूर्वाह्न 10.30 बजे
झंडोत्तोलन करने के बाद पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि 1947 के पहले ही सुभाष बाबू की अगुवाई में आजाद हिन्द फौज की सरकार बन चुकी थी। सुभाष चंद्र बोस उसके राष्ट्राध्यक्ष थे। कई देशों से उस सरकार को मान्यता भी मिल गई थी। इस लिहाज से आजाद भारत के पहले राष्ट्राध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस ही थे। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि झंडोतोलन के बाद जीकेसी के कला संस्कृति संभाग ने एक कार्यक्रम आजोजित कर देश भक्ति गायन प्रस्तुत किया। जिसका नेतृत्व कला संस्कृति संभाग के दिवाकर कुमार वर्मा ने करते हुए देशभक्ति गाना “कर चले हम फिदा वतन साथियों…” सोनाक्षी प्रिया ने “ऐ मेरे वतन के लोगों जरा…” का गायन प्रस्तुत किया।

उक्त अवसर पर प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि हमें भूलना नहीं चाहिए कि आज हम आजाद देश में रह रहे हैं और आजादी से सांसे ले रहे हैं तो इसके पीछे वलिदानों की लंबी श्रृंखला है। उन वलिदानों में से बहुतों के बारे में तो हमें पता भी नहीं है। क्योंकि इतिहास में वो सही तरीके से दर्ज भी नहीं किये गए। इसलिए जरूरी यह है कि उनका इतिहास फिर से लिखा जाए।

उक्त अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन ही भारत का अपना संविधान लागू लागू हुआ था और 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश 01 ली फरवरी को जीकेसी स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ पटना में पटना जिला के सहयोग से मनाने की तैयारी कर रही है।

झंडोतोलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सिन्हा संजू, वरिष्ठ उपाध्यक निलेश रंजन, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) अनिल कुमार दास, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, पटना जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार, उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) आराधना रंजन एवं रचना सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सहाय, सोनाक्षी सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, लीगल सेल अध्यक्ष डॉ हर्षवर्द्धन, प्रदेश कार्यालय सचिव प्रसुन कुमार उपस्थित थे।

Loading