ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

गंगा घाट के किनारे एक साथ मिला पांच लोगों का शव,पूरे इलाके में मचा हड़कंप…

न्यूज डेस्क
रिपोर्ट: जनपथ न्यूज संवादाता
मई 5, 2022
Buxar : बिहार के बक्सर से एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक साथ 5 लोगो का शव बरामद हुआ है। शव बक्सर के गंगा नदी के किनारे मिला है। शव गुरूवार सुबह नाथ बाबा घाट के पास बरामद हुआ है। एक साथ 5 लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पांच लोगों की लाश मिलने की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ गंगा घाट के किनारे उमड़ पड़ीं है।
बताया जा रहा है कि इनमे से एक लाश महिला की है और बाकी पुरुष के हैं। ये सभी शव कहां से आये हैं इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करवाने में जुटी हुई है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button