जनपथ न्यूज डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
15 नवंबर 2023

सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का निधन हो गया है। मुंबई के अस्पताल में 75 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सहारा ग्रुप की प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर खबर जारी की है।

सुब्रत रॉय पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे लेकिन अब उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उद्योग जगत में उनके जाने से शोक की लहर है और सभी उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।

सहारा कंपनी ने एक जारी बयान में सुब्रत रॉय के निधन पर शोक व्यक्त कर दिया है। उनकी तरफ से बताया गया है कि 14 नवंबर को रात साढ़े दस बजे कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। वे 12 नवंबर से मुंबई के कोकिलाबेन धीरुबाई अंबानी अस्पताल में एडमिट थे। दिवाली वाली रात ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी और तब उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।

बताया गया है कि सुब्रत रॉय मेटास्टैटिक मैलिंगनैंसी, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारियों के साथ एक लंबी लड़ाई के बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया।’

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें 12 नवंबर 2023 को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। सुब्रत रॉय के परिवार में पत्नी स्वप्ना रॉय और दो बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं। सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे।

सुब्रत रॉय देश भर में ‘सहाराश्री’ के नाम से जाने जाते थे, उन्होंने साल 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी। सहारा की स्थापना करने के बाद सुब्रत रॉय ने काफी तेजी से तरक्की की। उनका जन्म 10 जून 1948 को बिहार में हुआ था। वे एक समय में भारत के प्रमुख कारोबारियों में से एक थे। रॉय मीडिया से लेकर रियल स्टेट आदि के कारोबार में शामिल थे।

Loading