बिहार पुलिस एसोसिएशन ने किया प्रेसवार्ता का अयोजन…….

न्यूज डेस्क/पटना
जनपथ न्यूज
Reported by: राकेश कुमार
फरवरी 17, 2022

पटना: आज दिनांक 17 फरवरी 2022 को दोपहर 1 बजे बिहार पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। बिहार पुलिस एसोसिएशन सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था अपने सदस्यों की मूलभूत समस्याओं एवम पीड़ित सदस्यों की परेशानियों को पत्राचार के माध्यम से पुलिस मुख्यालय में वरीय अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के निदान के लिए सार्थक प्रयास करता है। बिहार पुलिस एसोसिएशन के 39वें महाधिवेशन में कई मांगों को पुलिस मुख्यालय के पास प्रस्ताव पारित कर भेजा गया था लेकिन अभी तक उन मांगो पर विचार एवम निदान नहीं किया गया है।

नियम विरुद्ध पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के केंद्रीय क्षेत्रादेश संख्या 294/21 एवम 295/21 द्वारा किए गए स्थानांतरण आदेश पर एसोसिएशन ने आपत्ति व्यक्त की।

अपने पीड़ित सदस्यों की वास्तविक समस्या का समाधान कराना और आवाज उठाना एसोसिएशन का नैतिक कर्तव्य है। एसोसिएशन की उचित मांगो पर विचार और निदान नहीं होने पर बिहार के सभी कनीय पुलिसकर्मी काला बिल्ला लगाकर पुलिस मुख्यालय के नियम विरुद्ध आदेशों पर विरोध जताएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *