नही रहे बप्पी दा, प्रसिद्ध संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन……….

न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
फरवरी 16, 2022

मुंबईः बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार और गायक बप्‍पी लाहिडी का मुंबई में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में रात 11 बजे निधन हो गया है। बप्पी लाहिडी की उम्र 70 साल थी। पीटीआई ने डॉक्टर के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है।

बप्पी लाहिडी का नाम आलोकेश लाहिड़ी था, लेकिन उन्हें सब बप्पी दा कहते थे। इसी नाम से वो देश दुनिया से काफी लोकप्रिय थे। बप्पी दा हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते थे।

बप्पी दा हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा उनकी पहचान उनके सोने के गहनों से भी होती थी।

बप्पी लाहिरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। बप्पी लाहिरी ने साल 1973 में हिंदी फिल्म नन्हा शिकारी में पहली बार संगीत दिया था। इसके एक साल बाद उन्होंने बांग्ला फिल्म दादू में भी संगीत देने का काम किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *