भारत जोड़ो यात्रा बिहार में चौथे दिन उमड़ी भीड़

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
9 जनवरी 2022

भागलपुर : बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़, भारी जनसमर्थन और देश की एकता और अखंड़ता का गवाह बन रही है। इस यात्रा के चौथे दिन भी कनकनाती ठंड को बाय-बाय कर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कांग्रेस की इस यात्रा का समर्थन किया। भारत जोड़ो यात्रा चौथे दिन बाँका-भागलपुर के बॉर्डर से संत पथिक स्कूल, रतनगंज में झंडोत्तोलन के पश्चात यात्रा आरंभ हुई। यात्रा रतनगंज, शाहकुंड, सलेमपुर मोड़ से गजरौला बाज़ार से होते हुए सैदपुर सिमरिया चौक, दाउद बाट होते हुए हबीबपुर पहुँची। रात्रि विश्राम हबीबपुर अवस्थित भागलपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज़ जमाल के निवास पर हुआ। पूरे यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने प्रभारी भक्तचरण दास, अध्यक्ष डाॅ. अखिलेश प्रसाद सिंह तथा अन्य यात्रियों के उपर पुष्प वर्षा करते रहे। इस दौरान सड़क के दोनों किनारे लोग यात्रियों का घंटों इंतज़ार करते देखे गये।

सलेमपुर मोड़ पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए डाॅ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का यह बिहार संस्करण है, जो मंदार से लेकर भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बौद्ध गया तक जायेगी। हम कांग्रेस के सिपाही हैं और अपने नेता राहुल गाँधी जी का संदेश लेकर बिहार में घूम रहें हैं। देश में महगाईं और बेरोज़गारी अपने चरम पर है और बिहार इससे अछूता नहीं है। बाँका से भागलपुर आने के क्रम मे बड़ी संख्या में बेरोजगार नौजवान, मजदूर- किसान, महिलायें भी यात्रा से जुड़ते रहे और हमें एवं कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद देते रहे। भाजपा देश के सामाजिक और संवैधानिक ढाँचे पर लगातार प्रहार कर रही है।

बिहार के राष्ट्रीय प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि इस यात्रा से लोगों के बीच शांति एवं सद्भाव का संदेश जा रहा और नफ़रत की दीवार टूट रही है। सड़क के दोनों किनारे अति उत्साहित भीड इस बात का गवाह है कि देश के लोग इस कुशासन का अंत चाहते हैं। यह कोई चुनावी यात्रा नहीं है, दिल से दिल को जोड़ने की यात्रा है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि आइये हम सब मिलकर इस निरंकुश शासन का अंत करे। भागलपुर में हिंदू मुसलमान सब भाई भाई की तरह रहते हैं और क़ौमी ताक़तों के ख़िलाफ़ मिलकर लड़ते है.पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए सबों को साथ आनें का निमंत्रण दिया। सभा को कांग्रेस नेता प्रवीण कुशवाहा एवं ज़िला अध्यक्ष परवेज़ आलम ने भी संबोधित किया। कांग्रेस नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता आनन्द माधव ने अंगिका में लोगों को संबोधित करते हुए यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया। धन्यवाद ज्ञापन ज़िला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव ने किया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने रोक-रोककर यात्रा में शामिल जत्था का स्वागत किया एवं लोगों ने अखिलेश जी से संवाद स्थापित किया। संवाद करते वक्त लोग भाव विह्वल थे। सड़क के दोनों किनारे युवा एवं महिलायें वीडियो बना रही थी तथा हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं। यात्रा कई दलित एवं मुस्लिम बस्तियों से भी होकर गुजरी, जहां के लोगों ने भी बड़े ही उत्साह से यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में शामिल होने के लिए दूर- दराज गांवों और इलाकों से आए बड़े- बुजुर्गों ने श्री अखिलेश सिंह एवं यात्रियों को आशीर्वाद देते हुए कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया।

यात्रा में शामिल लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अशिक्षा और जात-पात के खिलाफ अपनी आवाजें बुलंद की। चौथे दिन लगभग 17 किलोमीटर की यात्रा के बाद हबीबपुर में यात्री रात्रि विश्राम करते देखे गए। रविवार की यात्रा में सेवा दल का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया। सोमवार को पाँचवें दिन,नौ जनवरी को यात्रा की शुरुआत भागलपुर से ही होगी।

यात्रा में भागलपुर के विधायक एवं विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, विधायक वीजेंद्र चौधरी,पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, ज़िला अध्यक्ष परवेज़ जमाल, कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय, बंटी चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा, आनन्द माधव, आकाश कुमार सिंह,मनोज सिंह, कुमार आशीष, आशिफ गफ़ूर, मिन्नत रहमानी, केसर सिंह,अनिमेश अनीश, अविनाश प्रसाद सिंह, निरमलेंदु वर्मा, अमिताभ शरण, कैलाश पाल, पप्पूसिंह, विद्यानंद मिश्र,सार्जन सिंह, सुरेश मोहन झा, दिलीप ओझा, अश्वनी कुमार, सौरभ सिन्हा, कुंदन गुप्ता, अमित कुमार सिंह, मनजीत आनन्द साहू, शंकर स्वरूप पासवान, सिद्धार्थ क्षत्रिय, कमलेश कमल, अनिल कुमार वर्मा, जन्मोंत्री ममता निषाद, कोमल सृष्टि, मो. रियाज़, अनामिका शर्मा, विनी यासमीन, मो. ज़ाहिद मुखजा, महेश राय, राजीव सिन्हा, प्रमोद मंडल, अम्बर इमाम, आलोक हर्ष, सत्येंद्र यादव, संतोष पांडेय आदि उपस्थित रहे। स्वयं सेवी संस्थाओं से अशोक प्रियदर्शी, प्रदीप प्रियदर्शी, मुरारी जी एवं गांधियन फ़िलासफ़ी विभाग, भागलपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डाॅ० विजय कुमार भी पदयात्रा में शामिल रहे।

Loading